खाना बनाने को लेकर बहन से विवाद: लॉ छात्रा ने की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– खाना बनाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद 21 वर्षीय लॉ छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में छात्रा को पहले अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन सिम्स में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

खाना बनाने को लेकर विवाद

जानकारी के अनुसार, ग्राम भटचौरा निवासी विशंभर पुरैना किसान हैं। उनकी बेटी सोनिया पुरैना (21) बलौदाबाजार जिले के एक लॉ कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। रविवार को वह घर पर थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन ने उसे खाना बनाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच कहासुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद सोनिया नाराज हो गई और घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होने पर उसने परिजनों को कीटनाशक पीने की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे तत्काल मस्तूरी स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे।

मस्तूरी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सोनिया की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां उपचार शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पचपेड़ी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

PSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, प्रेमी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button