रायपुर का बताया गया वीडियो निकला बिलासपुर का, बीच सड़क जन्मदिन मनाने पर कार मालिक-ड्राइवर पर केस, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बीच सड़क कार खड़ी कर जन्मदिन मनाने और आतिशबाजी करने का वायरल वीडियो बिलासपुर का निकला है। सोशल मीडिया पर शुरुआत में इस वीडियो को रायपुर का बताया जा रहा था, लेकिन पुलिस की जांच में घटना बिलासपुर के रिवर व्यू रोड की सामने आई। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने संबंधित कार के मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

‘ओ ओ जाने जाना’ गाने पर बनाई रील

वायरल वीडियो में सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। कार की डिक्की खोलकर उसमें केक और जन्मदिन का टैग रखा गया था। इस दौरान सलमान खान की फिल्म के चर्चित गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील भी बनाई गई। वीडियो में एक युवक सड़क पर आतिशबाजी की तैयारी करते हुए नजर आ रहा है।

बताया जा रहा है वीडियो में जन्मदिन मनाने वाले नायब तहसीलदार विपिन पटेल की पदस्थापना रायपुर जिले में है। इसी वजह से शुरुआत में वीडियो को रायपुर का बताया जा रहा था। हालांकि, जांच में घटना बिलासपुर के रिवर व्यू रोड की पाई गई।

शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस के अनुसार, सरजू बगीचा निवासी अमित साहू ने शिकायत में बताया कि 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1 बजे वह रिवर व्यू रोड से घर लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर कार खड़ी कर जन्मदिन मनाया जा रहा था। इससे आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी।

अमित साहू ने 23 अक्टूबर को सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने वाहन क्रमांक CG-04-NY-1910 के मालिक और चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

चलती कार में युवती का खतरनाक डांस, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, पुलिस ने की कार्रवाई; रसूखदार कारोबारी युवक गिरफ्तार, लग्जरी कार जब्त, VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल