जंगल में खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव, सीने पर ‘KP’ का टैटू; हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल के बीच एक अज्ञात युवक का नग्न अवस्था में खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान मिले हैं। वहीं, सीने पर बने ‘KP’ टैटू और हाथों पर बने अलग-अलग चित्रों के जरिए पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। शुरुआती परिस्थितियां हत्या की आशंका की ओर इशारा कर रही हैं। मामला बलौदाबाजार जिले के राजादेवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बया पुलिस चौकी का है।

ग्रामीणों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को ग्राम मुरमडीह और रायतुंगा के बीच जंगल में वनांचल मार्ग के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बया पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान युवक का शव नग्न अवस्था में मिला। मृतक की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। उसके सीने और कंधे के आसपास धारदार हथियार से वार के तीन गहरे निशान पाए गए हैं। शरीर पर खून के निशान भी मिले हैं।

सीने पर ‘KP’, हाथों पर लड़की की तस्वीर का टैटू

मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। हालांकि, उसके शरीर पर बने टैटू पुलिस के लिए अहम सुराग साबित हो सकते हैं। युवक के सीने पर अंग्रेजी में ‘KP’ लिखा हुआ टैटू है। वहीं, एक हाथ पर लड़की का चित्र और दूसरे हाथ पर अन्य आकृति का टैटू बना हुआ है। पुलिस आसपास के गांवों और क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या सहित सभी पहलुओं पर जांच

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों तथा घटना की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर ब्रेकिंगः सड़क किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव, खेत में पड़ी थी बाइक; इस बात की आशंका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल