जलती चिता पर तंत्र साधना का आरोप, गुस्साए परिजनों ने अघोरी को बेरहमी से पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल, VIDEO
महिला की चिता से हड्डियां और सिर गायब होने का आरोप, मारपीट का वीडियो वायरल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– श्मशान घाट पर जलती चिता से छेड़छाड़ और तंत्र साधना करने के आरोप में एक अघोरी बाबा की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल बाबा को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामला बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, एक नवंबर को कोनी निवासी महिला ने आत्महत्या कर ली थी। उसी दिन परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया था। आरोप है कि रात में शिवराम बाबा एक बुजुर्ग और दो अन्य युवकों के साथ श्मशान घाट पहुंचा और महिला की जलती चिता के साथ अमानवीय हरकतें करते हुए तंत्र साधना कर रहा था। परिजनों का आरोप है कि चिता से महिला का सिर और हड्डियां गायब हैं।
मारपीट का वीडियो वायरल
परिजनों ने मौके पर बाबा और एक बुजुर्ग को पकड़ लिया, जबकि दो युवक भाग निकले। पूछताछ में बुजुर्ग ने बताया कि बाबा मंत्र पढ़ते हुए चिता पर शराब की बूंदें डाल रहा था। इसी बात को लेकर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शिवराम बाबा की जमकर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में लोग बाबा को जमीन पर घसीटते, बाल पकड़कर खींचते और लात-घूंसों से मारते नजर आ रहे हैं।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बाबा को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। चिता से हड्डियां गायब होने और तंत्र साधना के आरोपों की भी जांच की जा रही है।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
श्मशान घाट में आधी रात की तंत्र साधना! हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर संदिग्ध पूजा-पाठ











