तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराकर 50 मीटर दूर पलटी, युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद वाहन करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसके पहिए सहित कई हिस्से टूटकर अलग हो गए। इस दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 12 बीवी 8131 में सवार रूपेश पटेल और आर्यन गोंड ग्राम चाकाबुड़ा से बांकीमोंगरा की ओर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे शुक्लाखार चौक के पास मुख्य मार्ग पर अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा भिड़ा। स्कॉर्पियो पेड़ से टकराने के बाद सड़क से करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई।

टक्कर के बाद खुले एयरबैग

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के दोनों एयरबैग खुल गए। वाहन के पहिए और कई अन्य हिस्से टूटकर अलग हो गए। दुर्घटना की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। हादसे का मंजर देखकर लोग भी सहम गए।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने 18 वर्षीय रूपेश पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके साथी आर्यन गोंड की गंभीर हालत को देखते हुए उसका उपचार शुरू किया गया।

मृतक रूपेश पटेल ग्राम चाकाबुड़ा निवासी दिलीप पटेल का पुत्र था, जबकि घायल आर्यन गोंड ग्राम बुंदेली निवासी ओमप्रकाश गोंड का पुत्र बताया जा रहा है। घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल स्कॉर्पियो अनियंत्रित होने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दर्दनाक हादसा: बाइक को टक्कर मार पेड़ पर चढ़ी कार, दो लोगों की मौत, 5 घायल, लाइव वीडियो आया सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल