नवापारा ब्रेकिंग: जन्म के बाद नवजात को नाली में फेंका, डॉक्टर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा शहर के अस्पताल के पास नाली में मृत नवजात शिशु मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच में नाबालिग बालिका से शारीरिक शोषण, अस्पताल में नवजात के जन्म और पुलिस को सूचना नहीं दिए जाने से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। नवापारा पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नाली में मिला था नवजात का शव

जानकारी के अनुसार, मामला 31 अक्टूबर 2026 का है। सुबह करीब 7 बजे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के पास नाली में अज्ञात मृत नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर नवापारा थाने में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई। शव पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया।

अस्पताल में हुआ था नवजात का जन्म

पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि 30-31 अक्टूबर की दरम्यानी रात एक नाबालिग बालिका ने आयुष्मान अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी द्वारा नाबालिग को गर्भपात की दवाई दी गई थी, जिसके बाद अचानक पेट में दर्द होने पर वह अस्पताल पहुंची थी, जहां बच्चे को जन्म दिया था। जांच में नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण किए जाने की बात भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बालिका के नाबालिग होने की जानकारी थी।

अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों की भूमिका मिली संदिग्ध

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल के संबंधित कर्मचारियों एवं चिकित्सक द्वारा पॉक्सो एक्ट की धारा 19 के तहत निर्धारित अनिवार्य सूचना देने की जिम्मेदारी का पालन नहीं किया गया। नाबालिग के उपचार के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं देने के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जांच में बाद पुलिस ने BNS की धारा 64(2)(m), 91, 238 एवं धारा 6, 21 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में दौलत चक्रधारी (20 वर्ष) निवासी कोलियारी, चुम्मन साहू (23 वर्ष) निवासी कुरूसकेरा, बुधपाल सिंह (38 वर्ष) निवासी रायपुर और प्रदीप यादव (31 वर्ष) निवासी अमरपुर यूपी वर्तमान पता नवापारा को गिरफ्तार किया है।

न्यायिक पर रिमांड भेजा जेल, जांच जारी

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिसंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। नवजात की मौत से जुड़े घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका को लेकर विवेचना जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: अस्पताल के पास नाली में मिला नवजात का भ्रूण, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल