किराये के मकान में देह व्यापार, पुलिस की दबिश, कमरे में मिली युवती और आपत्तिजनक सामग्री, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– किराये के मकान की आड़ में चल रहे अनैतिक गतिविधि का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राहक बनकर मकान के अंदर पाइंटर भेजा और संकेत मिलते ही घेराबंदी कर दबिश दे दी। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान मकान में एक युवती भी मिली। मामला रायगढ़ जिले के केलो विहार का है।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

दरअसल, 18 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू (52), केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवती के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश तथा सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की टीम गठित की गई।

ग्राहक बनकर पहुंचा पाइंटर

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान के अंदर भेजा। जैसे ही पाइंटर ने निर्धारित संकेत दिया, बाहर तैनात पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दे दी। तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मिला, जबकि एक कमरे में युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवती ने आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक गतिविधि के लिए लाने की बात बताई। आरोपी ने भी पैसों की जरूरत के चलते इस गतिविधि में शामिल होने की बात स्वीकार की।

2 हजार रुपये और मोबाइल जब्त

पुलिस ने मौके से ग्राहकों से प्राप्त 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी गोविंद साहू के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी की दो टूक-अवैध गतिविधियों पर नहीं होगी नरमी

एसएसपी शशिमोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध और अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से भी आसपास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; महिला दलाल समेत 3 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल