सेजेस राजिम की लक्ष्मी वर्मा ने बढ़ाया गरियाबंद जिले का मान, राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुई चयनित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच का परिचय देते हुए शासकीय रामबिशाल पाण्डेय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी वर्मा ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेले के अंतर्गत जिला स्तर पर चयनित होने के पश्चात छात्रा ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में गरियाबंद जिले का प्रतिनिधित्व किया।

संभाग स्तर पर रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार एवं गरियाबंद जिलों के प्रतिभागियों के बीच आयोजित प्रतिस्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई। छात्रा ने आपदा प्रबंधन विषय पर आधारित परियोजना मॉडल प्रस्तुत किया। जिसमें प्राकृतिक आपदा से निपटने, उसके प्रभावों को कम करने तथा विज्ञान एवं तकनीक के उपयोग से जन-धन की सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों को प्रदर्शित किया गया।

इस उपलब्धि पर छात्रा ने बताया कि विद्यालय की विज्ञान प्रभारी व्याख्याता समीक्षा गायकवाड़ के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन से प्रोजेक्ट को बेहतर स्वरूप दिया तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। ग़ौरतलब है कि इस वर्ष बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का मुख्य विषय “सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार” है, जिसके अंतर्गत आपदा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है।

शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं

जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर व सहायक जिला परियोजना अधिकारी बुद्धविलास सिंह ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा एवं मार्गदर्शक शिक्षिका को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वहीं प्राचार्य एवं जिला समन्वयक आई.पी. साहू जिला नोडल विज्ञान ज्ञानेंद्र शर्मा ने भी छात्रा के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। राज्य स्तर के लिए चयनित होने पर शाला विकास एवं प्रबंधन समिति, प्राचार्य एवं स्टाफ सहित नगरवासियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएँ दी हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में गरियाबंद का परचम, दो मॉडलों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन, 35 विद्यालयों की टीमों ने लिया था हिस्सा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल