BJP कार्यकर्ताओं से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त: 3 लोगों की मौत, 12 से अधिक घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंच रहे विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस बिलासपुर के पास रतनपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में भाजपा कार्यकर्ता और बस चालक शामिल है। बता दें, घायलों के इलाज के लिए भाजपा संगठन ने अपोलो अस्पताल में बेहतर इलाज की व्यवस्था की है।

बताया जा रहा है कि, भाजपा कार्यकर्ताओं की लग्जरी बस अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद बस के परखच्चे उड़ गए। बस में कुल 47 लोग सवार थे, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में बस चालक अकरम, जंमदाई के रहने वाले 30 साल सज्जन और 55 साल के रूपदेव की मौत हो गई है। वहीं घायलों की बात की जाए तो भाजपा मंडल की अध्यक्ष लीलू गुप्ता, पूर्व जनपद सदस्य समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना की सूनचा मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्कालित उपचार के लिए भेजा। वहीं गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर अपोलो में भर्ती कराया गया है।

बीजेपी पार्टी की तरफ से 5 लाख की सहायता
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए सभी दिवंगतों के परिजनों को पार्टी फंड से 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है ।

CM ने की मुआवजे की घोषणा
इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। सीएम ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री जी की सभा में शामिल होने आ रही बस की दुर्घटना में मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि की घोषणा करता हूं। प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। हम सब उनके परिवारों के साथ इस कठिन समय में खड़े हैं।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन