लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बाल खींचकर सड़क पर लिटाया, फिर पीटा; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां एक युवती को लात-घूंसों से पीटती और उसके बाल खींचती नजर आ रही हैं। मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार युवतियों के दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश थी। शुक्रवार रात किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो को कुदुदंड पुल के पास की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इस मारपीट के बाद एक युवती द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट में स्टेटस लगाए जाने की बात भी सामने आई है। युवती ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मारपीट का स्टेटस लगाया और लिखा – कैसा लगा। हालांकि, वायरल वीडियो और सोशल मीडिया स्टेटस की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस की ओर से नहीं की गई है।

शिकायत नहीं मिली

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल इस घटना को लेकर थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि उसे मामले की जानकारी भी नहीं है। शिकायत मिलने के बाद ही मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और घटना में कितने लोग शामिल थे। वायरल वीडियो और सोशल मीडिया पर सामने आए दावों की भी जांच के बाद स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बॉयफ्रेंड के चक्कर में भिड़ी लड़कियां, फैशन डिजाइनर के घर में घुसकर मारपीट, पैसा और जेवर चोरी, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button