छत्तीसगढ़ साहू समाज के आईटी प्रकोष्ठ ने किया कार्यकारणी का विस्तार, देखिए सूची कौन कौन हुए शामिल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज ) :-  छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ आईटी प्रकोष्ठ ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 8 युवाओं को नई जिम्मेदारी दी है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं तेलघानी विकास बोर्ड अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, प्रदेश उपाध्यक्षा मोहन कुमारी साहू के अनुशंसा से आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू, प्रदेश प्रभारी महामंत्री आईटी प्रकोष्ठ मनीष कुमार साहू, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.लीलाराम साहू ने यह नियुक्ति जारी की है।

जिसमें प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र साहू चारामा-कांकेर, नीतीश साहू रायपुर, प्रदेश संगठन सचिव मुन्ना साहू डूमरतराई, रायपुर संभाग अध्यक्ष दानेश साहू (गढ़सिवनी महासमुंद) को, दुर्ग संभाग अध्यक्ष परमानंद साहू गनियारी (दुर्ग) को ,बिलासपुर संभाग अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद साहू सारधा-मुंगेली को, बस्तर संभाग अध्यक्ष हेमंत साहू (चारामा कांकेर) को और सरगुजा संभाग अध्यक्ष नीतीन साहू (कैलाशपुर सूरजपुर) को मनोनीत किया गया है।

इस अवसर पर आईटी. प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू ने कहा कि आज हम आईटी. प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए चौथी सूची जारी किए है। उन्होंने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर ने की बात कही है।

समाज सेवा में आगे बढ़ें

आईटी. प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री मनीष साहू ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि आईटी. प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारीगण अपने पद अनुकूल समाज सेवा में अपनी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से निभाएंगे। वहीं मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से समाज सेवा में आगे बढ़ेंगे। सभी नेक कार्यों को प्रदेश, राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर व सरगुजा संभाग के अंतिम छोर यानि जमीनी स्तर तक पहुंचाने का पूरा कोशिश रहेगा। इस अवसर पर प्रदेश जिला, तहसील, परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी।

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल