“मेरा लड़ने का मन कर रहा” कहकर दोस्त पर चाकू से हमला, फिर नाबालिग को पीट-पीटकर मार डाला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपने दोस्त को शराब पिलाने के बहाने सुनसान जगह ले जाकर चाकू से हमला किया, फिर कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे एक नाबालिग लड़के की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जशपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सचिन राम अपने परिचित सूरज रजक को शराब पीने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठाकर ग्राम कोमडो ले गया। मंदिर के पास पहुंचने के बाद आरोपी ने अचानक कहा कि उसका लड़ने का मन कर रहा है। इसके बाद वह गाली-गलौज करते हुए सूरज पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सूरज की पीठ और माथे पर ताबड़तोड़ वार किए।

जान बचाने के लिए सूरज ने आरोपी से संघर्ष किया और चाकू छीनने की कोशिश की। छीना-झपटी में चाकू का आधा हिस्सा टूट गया। घायल अवस्था में सूरज किसी तरह वहां से भागकर पास के मंदिर में छिप गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया।

नाबालिग को पीट-पीटकर मार डाला

घटना के करीब एक घंटे बाद आरोपी ने 15 वर्षीय नाबालिग को रास्ते में रोक लिया और बिना किसी कारण जमीन पर पटककर बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। आरोपी ने किशोर के चेहरे, गले और कनपटी पर हाथ, मुक्कों और लातों से ताबड़तोड़ वार किया। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर भागलपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी सचिन राम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने दोनों घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिनदहाड़े चाकूबाजी कर लूटपाट, फिर शराब दुकान में कर रहे थे पार्टी; नवापारा पुलिस ने दबोचे 3 बदमाश, एक नाबालिग शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button