नवविवाहिता ने महानदी पुल से लगाई छलांग, पुलिस और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक नवविवाहिता ने महानदी पुल से छलांग लगा दी। महिला रायपुर की रहने वाली है, जो पारागांव स्थित अपने मायके आई हुई थी। पुल पर उसकी स्कूटी खड़ी मिली। जबकि दुपट्टा रेलिंग से बंधा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और गोताखोरों की टीम नदी में महिला की तलाश में जुट गई। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, आरंग ब्लॉक के पारागांव गांव में सोमवार सुबह एक विवाहिता के महानदी पुल से कूदने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, महिला को कूदते हुए किसी ने नहीं देखा है, लेकिन स्थिति को देखते हुए उसकी तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है। महिला की स्कूटी पुल पर खड़ी मिली। दुपट्टा रेलिंग से बंधा हुआ था। महिला की पहचान रायपुर के संतोषी नगर निवासी स्वाति त्रिवेदी (27) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि स्वाति की शादी दो साल पहले अजय त्रिवेदी से हुई थी। उनका ढाई महीने का एक बच्चा भी है। स्वाति रक्षाबंधन के त्यौहार पर पारागांव स्थित अपने मायके आई हुई थी। फिलहाल पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। गोताखोरों की टीम सुबह से ही महिला की तलाश में जुटी हुई है।
News Updating
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CkhMZMO6zDG8IdQsfVBnJd
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा ब्रेकिंग: महानदी पुल से महिला ने लगाई छलांग, पुलिस मौके पर पहुंची