गरियाबंद जिला रोजगार कार्यालय में 19 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, 160 पदों पर होगी भर्ती

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, द्वारा कार्यालय परिसर गरियाबंद में शुक्रवार 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें निजी प्रतिष्ठान- फायर, सेफ्टी एवं डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट भिलाई दुर्ग द्वारा फायरमैन, सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाईजर, अग्निशमन ड्राइवर (हेवी लाइसेंस), के 160 रिक्त पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जायेगी।

निजी प्रतिष्ठान में रोजगार के इच्छुक ऐसे आवेदक, जो न्यूनतम 8वीं, 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा फायर सेफ्टी, डिप्लोमा स्नातक की योग्यता रखते हों, वे दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी अंकसूची, प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित स्थान, तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प का लाभ उठावें। प्लेसमेंट कैम्प के संबंध में कार्यालयीन दूरभाष क्र. 07706-241269 में संपर्क कर सकते हैं।

कमार जनजातियों के हितग्राहियों को लाईवलीहुड कॉलेज में कौशल प्रशिक्षण प्रारंभ

जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 40 कमार जनजातियों के हितग्राहियों का आजीविका विकास कार्यक्रम अंतर्गत हाफ पेंट मेकिंग एवं चायनिज फास्ट फूड कोर्स में कौशल प्रशिक्षण गत दिवस 12 जनवरी युवा दिवस से प्रारंभ किया गया। सहायक परियोजना अधिकारी, लाईवलीहुड कॉलेज श्रीमती सृष्टि मिश्रा ने बताया कि यह प्रशिक्षण 15 दिनों तक चलेगी। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को उत्पाद विकास प्रशिक्षण, उद्यमिता प्रशिक्षण, वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण व मार्केटिंग एण्ड सेल्स प्रशिक्षण तथा फडिंग के स्त्रोत सिखाया जायेगा।

इस दौरान कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कमार जनजातियों के हितग्राहियों से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण को प्रशिक्षणार्थी गंभीरतापूर्वक करें। इस दौरान 05-07 कमार हितग्राही के द्वारा उनके घर में टी.वी. एवं मोबाईल नहीं होने की जानकारी दी गई। इस  पर कलेक्टर ने हितग्राहियों कोे समाज के मुख्यधारा एवं आजीविका से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने प्रशिक्षणार्थियों को स्टेशनरी एवं इंडक्शन किट प्रदाय करते हुये उनका उत्साहवर्धन किया।

स्वरोजगार के लिए अनुसूचित जनजाति के इच्छुक आवेदकों से 23 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के तहत विभिन्न योजनाओं में व्यवसायों के लिए लोन के इच्छुक आवेदकों से 23 जनवरी 2024 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिला अंत्यावसायी के कार्यपालन अधिकारी सुश्री रश्मि गुप्ता ने बताया कि गरियाबंद जिले में निवासरत 18 वर्ष से 50 वर्ष की सीमा तक के अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों के लिये स्वरोजगार स्थापना हेतु कृषि क्षेत्र में संचालित योजना अजजा टर्म लोन योजना इकाई लागत 3 लाख रूपये, अजजा टर्म लोन योजना इकाई लागत 5 लाख रूपये तथा उद्योग क्षेत्र में अजजा टर्म लोन योजना ईकाई लागत 5 लाख रूपये तक के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है।

उन्होंने बताया कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऋण के लिए आवेदन करने वाले हितग्राही की आय सीमा 03 लाख रूपये से अधिक न हो। ऋण के लिये आवेदन करने वाले आवेदक को जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कलेक्ट्रेट परिसर गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 37 जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति गरियाबंद में संपर्क किया जा सकता है ।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

रायपुर मे 16 व 17 जनवरी को 400 पदो के लिए जॉब फेयर का आयोजन, 30 हजार तक प्रतिमाह वेतन, इन पदों पर होगी भर्ती

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल