ब्रेकिंग : कल 13 जून को नवापारा-राजिम सहित सैकड़ों गांवों में बिजली रहेगी बंद, विभाग ने जारी किया अलर्ट, ये क्षेत्र रहेंगे प्रभावित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा राजिम शहर सहित आसपास के सैकड़ों गांवों में शनिवार 13 जून 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने इस संबंध में पूर्व सूचना जारी कर नागरिकों से आवश्यक तैयारियां करने की अपील की है। विभाग के अनुसार निर्धारित रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

विद्युत विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोमा सब स्टेशन की 220 केवी लाइन से जुड़े 132 केवी बस बार में आवश्यक रिपेयरिंग एवं तकनीकी सुधार कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य के कारण संबंधित क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा, ताकि कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से पूरा किया जा सके।

बिजली बंद रहने से गोबरा नवापारा नगर, राजिम नगर सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे। वहीं कोपरा नगर क्षेत्र एवं फिंगेश्वर सिटी को छोड़कर आसपास के अधिकांश गांवों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग ने बताया कि कार्य की प्रगति एवं तकनीकी आवश्यकताओं के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बिजली बंद रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, घरेलू एवं व्यावसायिक कार्यों की आवश्यक तैयारी पहले से कर लें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च: गुंडे-बदमाशों को चेतावनी, कानून से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button