प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिग से दुष्कर्म, 7 महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- प्यार के जाल में फंसाकर एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता जब 7 महीने की गर्भवती हुई, तो मामले का खुलासा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोंडागांव जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोंडागांव के रहने वाला आरोपी कैलाश नेताम की पहचान पीड़िता से हुई। आरोपी ने पहले नाबालिग से दोस्ती की, फिर प्यार के जाल में फंसा लिया और शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बताया जा रहा है कि नाबालिग जब घर पर अकेली होती, तो आरोपी उसके घर पहुंच जाता था। उसके साथ दुष्कर्म करता था।

परिजन घटना से अंजान थे। इस बीच नाबालिग 7 माह की गर्भवती हो गई। जिसके बाद युवती ने घर वालों को दुष्कर्म की जानकारी दी। सच्चाई जानने के बाद परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/IGMrNM4SYAd1XifDTalsHA

यह खबर भी जरूर पढ़े

मेहमान बनकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस को डायल करना चाहा तो मोबाइल लेकर भागा आरोपी

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन