बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु पुष्य नक्षत्र में बच्चों का हुआ स्वर्णप्राशन संस्कार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शासकीय आयुर्वेद औषधालय पसौद, जिला गरियाबंद (छत्तीसगढ़) के तत्वावधान में आज दिनांक 21 मई 2026 गुरुवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर नि:शुल्क स्वर्णप्राशन संस्कार का आयोजन किया गया। इस दौरान नवजात शिशु से लेकर 16 वर्ष तक की आयु के कुल 55 बच्चों को स्वर्णप्राशन की खुराक दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. नारायण सिंह ने बताया कि आयुर्वेद में वर्णित स्वर्णप्राशन संस्कार बच्चों की रोग प्रतिरोधक(इम्यूनिटी) क्षमता बढ़ाने, स्मरण शक्ति एवं मेधाशक्ति के विकास, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने में सहायक माना गया है। उन्होंने कहा कि यह संस्कार बच्चों को सामान्य रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है तथा उनके समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने जानकारी दी कि स्वर्णप्राशन में स्वर्ण(सोना), घृत, शहद एवं विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित द्रव्य का उपयोग किया जाता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु लाभकारी माना गया है। कार्यक्रम में फार्मासिस्ट हेमंत चौहान, औषधालय सेवक मिथिलेश कुमार सिंह एवं पीटीएस तामेश्वरी साहू का सहयोग रहा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
जिला अस्पताल गरियाबंद में जटिल मामलों में मिली सफलता, माता और शिशु दोनों सुरक्षित











