छुरा के श्री संकल्प छ.ग. मिशन अस्पताल का लाइसेंस किया गया निलंबित, उपचार में मिली अनियमितता
जांच टीम के निरीक्षण एवं नोटिस के असंतोषजनक उत्तर के आधार पर की गई कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-गरियाबंद जिले के छुरा स्थित श्री संकल्प छ.ग. मिशन अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही मरीज के उपचार में गंभीर अनियमितता सामने आने के बाद की गई है। इस मामले में अस्पताल को पहले नोटिस जारी किया गया था लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं मिला।
जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत टेंगनाबासा निवासी 28 वर्षीय होमेश कुमार सिन्हा का रोड एक्सीटेंड होने का पता चलते ही प्राथमिक उपचार के लिए उनके परिवार जनों द्वारा निजी अस्पताल श्री संकल्प छ.ग. मिशन अस्पताल छुरा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जिस संबंध में कलेक्टर बीएस उइके के निर्देशन में जांच दल का गठन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू.एस. नवरत्न के मार्गदर्शन में 26 दिसंबर 2025 को जांच दल का गठन करने के बाद जांच दल द्वारा समीक्षा एवं जांच उपरांत यह पाया गया कि श्री संकल्प छ.ग. मिशन अस्पताल छुरा में मरीज के उपचार में गंभीर अनियमितता पाई गई। श्री संकल्प छ.ग. मिशन अस्पताल छुरा में पाई गई अनियमितता के बाद नोटिस जारी किया गया।
जिसका जवाब संतोषप्रद नहीं पाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा होमेश कुमार सिन्हा के इलाज के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितता को देखते हुए, जांच टीम के अनुसार तथा श्री संकल्प छ.ग. मिशन अस्पताल छुरा से प्राप्त नोटिस के आधार पर, साथ ही बिना पंजीयन सीटी स्केन मशीन का संचालन और बिना विधिवत अनुमति के सामान्य व सिजेरियन डिलीवरी किये जाने के कारण नर्सिंग होम एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। श्री संकल्प छ.ग. मिशन अस्पताल छुरा को जारी अनुज्ञा (लाइसेंस) पत्र को तत्काल प्रभाव से 30 दिवस के लिए निलंबित किया गया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
आयुष्मान योजना में बड़ा खेल : छुरा के संकल्प छत्तीसगढ़ मिशन अस्पताल पर गंभीर आरोप











