गरियाबंद ब्रेकिंगः आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की मौत, गर्भवती महिला हुई घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आकाशीय बिजली गिरने से सास-बहू की मौत हो गई और एक गर्भवती महिला घायल बताई जा रही है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। महिलाएं एक बरगद के पेड़ के नीचे बैठी थीं, तभी यह हादसा हो गया। घटना जिले के देवभोग थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, देवभोग में बुधवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और गरजने लगी। डोहेल गांव निवासी सूरजों बाई (60 वर्ष) और उनकी बड़ी बहू डीलेश्वरी दुर्गा (40 वर्ष) घर के बाहर बरगद के पेड़ के नीचे बैठी थीं। वहीं उनकी छोटी गर्भवती बहू अंबिका कुछ दूरी पर थी। इस दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी, जिससे एक महिला के सीने और दूसरी के सिर में चोट आई। जबकि गर्भवती महिला के पांव में करंट का आभास हुआ। महिलाएं बेहोश गई। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे।

महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सूरजों बाई और उनकी बड़ी बहू डीलेश्वरी दुर्गा को मृत घोषित कर दिया। जबकि गर्भवती अंबिका घायल है। आशंका है कि बिजली का झटका उनके गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे पर असर पड़ा होगा। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BS4iWWfFiNDDwvO04RHCp3?mode=ems_wa_c

यह खबर भी जरुर पढ़े

खेत में काम करने के दौरान हादसा, आकाशीय बिजली की चपेट में आए किसान दंपत्ति, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button