दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि उसका बेटे की हालत गंभीर है। दोनों बैंक के काम से जा रहे थे कि रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना बालोद जिले के राजहारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार ग्राम खड़गांव के रहने वाले जयलाल बारले अपनी मां रजई बाई को बाइक में बैठकार बैंक जा रहे थे। ये ये लोग ग्राम बिटाल के मेन रोड के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक हाइवा क्रमांक सीजी 08 एसी 1295 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने रजई बाई को मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके बेटे जयलाल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया। बहरहाल पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, एक की मौत, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन