फंदे पर लटके मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में प्रेमी जोड़े की लाश एक ही फंदे पर पेड़ से लटके हुई मिली है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी गई है। मामला बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना इलाके के बजरा गांव में युवक-युवती की लाश पेड़ पर चुनरी से लटका मिला। बताया जा रहा है कि लड़की नाबालिग थी, जबकि युवक का उम्र 18 वर्ष था। दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजन आपत्ति जता रहे थे। सोमवार सुबह दोनों का शव पेड़ पर लटका देखा जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

रात को घर से निकले थे

बताया जा रहा है कि प्रेमी लक्ष्मण पंडो (18 वर्ष) और नाबालिग प्रेमिका ने दो चुनरी के सहारे पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया था। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा के बाद फंदे से उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था। प्रेमिका उत्तरप्रदेश के ग्राम डुमहर की रहने वाली थी। कुछ समय से वह अपने रिश्तेदार के घर बजरा गांव में रह रही थी। 31 दिसंबर की रात दोनों घर से निकले थे लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटे।

परिजनों को प्रेम संबंध को लेकर आपत्ति थी

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों के प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने आपत्ति की थी। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने फांसी लगा ली होगी। फिलहाल गांव के और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/GPp1JCZPzYl0tbbUUBm7UJ

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

पेड़ में लटके मिला प्रेमी जोड़े का शव, जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन