एक ही फंदे पर लटके मिली पति-पत्नी की लाश, पति सरकारी स्कूल में था शिक्षक, जांच में ये बात आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज):- जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक ही फंदे पर पति-पत्नी की लाश लटके हुई मिली है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि पति ग्राम मुसुवाडीह के सरकारी स्कूल में शिक्षक था, जो रोज अपने गांव से वहां आना-जाना करता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामला बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मुसुवाडीह के शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ रामेसर वर्मा (30) ग्राम अपनी पत्नी हेमलता वर्मा के साथ ग्राम जारा में पंडित दीवान के मकान में किराए से रहता था। दोनों यहां एक साल से रह रहे थे।  शिक्षक बलौदाबाजार जिले के नवागांव मल्लाहार का रहने वाला है और नौकरी के चलते यहां रहता था।

दंपती की नहीं थी कोई संतान

रामेसर और लता की शादी करीब 6 साल पहले हुई थी, उनकी कोई संतान नहीं है। बुधवार रात लता ने अपने पिता अशोक वर्मा को फोन कर रहा था कि वो तत्काल जारा गांव आ जाएं। जब गुरुवार सुबह लड़की के दादा और पिता बेटी के घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बेटी-दामाद को फोन किया, लेकिन दोनों का मोबाइल बंद बता रहा था। दादा और पिता ने खिड़की से झांककर देखा, तो बेटी-दामाद एक ही फंदे पर फांसी से लटकते दिखी। इसके बाद उन्होंने आसपास लोगों को जानकारी दी।

घटना की खबर पाकर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। महिला के पिता ने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर सामान्य विवाद हुआ था, लेकिन दोनों ने खुदकुशी क्यों कर ली, इस बात का उन्हें भी पता नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu

यह खबर भी जरूर पढ़े

सरकारी स्कूल में शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश: जांच में जुटी पुलिस, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन