मगरलोड में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- मगरलोड क्षेत्र में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे बाइक चालक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल भिजवाया। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार मृतक धमतरी के नयापारा वार्ड निवासी जीतेश पिता त्रिलोक मीनपाल (35) बाइक से मेघा-मगरलोड की ओर जा रहा था। मेघा पुल के पास पहुंचा था, तभी सामने की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। 108 संजीवनी की सहायता से जीतेश को अस्पताल भिजवाया गया।

मगरलोड CHC में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FzPuwVGamn3JPUWBsjsyuH

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम ब्रेकिंग: दो बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक की दर्दनाक मौत, एक घायल

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल