ट्रेन से कटकर 2 दोस्तों की मौत, मोबाइल गेम में थे मस्त, टुकड़ों में बंटा शरीर, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- कक्षा 9वीं में पढ़ने वाले दो बच्चों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों घर से खेलने जाने की बात कहकर निकले और रेलवे ट्रैक पर बैठकर गेम खेल रहे थे। दोनों बच्चे मोबाइल पर गेम खेलने में इतने व्यस्त हो गए कि ट्रेन का हॉर्न भी उन्हें सुनाई नहीं दिया। ट्रेन के लोको पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए और मौत हो गई। मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार 31 अगस्त की देर शाम करीब साढ़े 7 बजे सरस्वती कुंज बेस्ट रिसाली के रहने वाले पूरण कुमार साहू (14) और वीर सिंह (13) रिसाली इलाके में पार्श्वनाथ जैन मंदिर के पीछे मोबाइल पर गेम खेलते हुए रेलवे ट्रैक पर बैठे थे। तभी दोनों बच्चे ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजन और ट्रेन के लोको पायलट से बयान लिया। घटनास्थल पर एक टूटा मोबाइल पड़ा था, जो चालू हालत में था। उसमें गेम सांग की आवाज आ रही थी। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों गेम खेलने में इतने खो गए कि लोको पायलेट ने कई बार हॉर्न बजाया लेकिन बच्चे ट्रैक से नहीं हटे। फिलहाल पुलिस अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही है।

इस हादसे के बाद से बच्चों के परिवार में मातम छा गया है। बच्चों के माता-पिता सदमें में है। परिजनों से पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया गया कि बच्चे मोबाइल के आदी थे। जब परिजन उन्हें मोबाइल चलाने से मना करते थे तो बच्चे माता-पिता से छिपकर गेम खेलते थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KXMph2IgH9T4RnnjNiUBf5

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने की आत्महत्या, महिला की नहीं हो पाई शिनाख्त

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल