गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे गिरी, खाना खाने बैठी महिलाएं आई चपेट में, वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- गरियाबंद जिले में भीषण हादसा हुआ है, दरअसल तेज रफ्तार का अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे एप्रोच रोड में गिर गई। बताया जा रहा है कि कार मुख्य मार्ग से नीचे उछलकर पेड़ में टकराई और खेत में पलट गई। इस दौरान खेत में काम करने गई दो महिलाएं कार की चपेट में आ गई। इस हादसे में दोनों महिलाओं समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गरियांबद-रसेला मार्ग में बारूला पुल के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल के पीचे पेड़ से टकराते हुए खेत में पलट गई। कार सवार डोंगरीगांव के रहने वाले हैं। कार में एक युवक और दो युवतियां सवार होकर फुलकर्रा दशहरा कार्यक्रम देखने जा रहे थे। इस दौरान बारूला पुल के पास यह हादसा हो गया। कार अनियंत्रित होकर पुल से सीधे पेड़ से टकराई और खेत में पलट गई।

महिलाओं के ऊपर गिरी कार

इसी दौरान खेत में कार कर रही महिलाएं भोजन करने बैठी थी। बताया जा रहा है कि कार पेड़ से टकराने के बाद सीधे महिलाओं पर पलटी है। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में दोनों महिलाएं व एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना के बाद संजीवनी 108 एंबुलेंस पहुंची, जिसमें घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें दोनों महिलाओं को गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है।

मामले में पुलिस कार चालक से पूछताछ कर रही है। कोतवाली पुलिस के अनुसार घटना में घायल महिलाओं और लड़कियों का इलाज जारी है। दोनों महिलाओं को रायपुर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और आरोपी चालक से पूछताछ की जा रही है।

वीडियो

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, तेज रफ्तार बाइक पत्थर से टकराई, उछलकर गिरे बाइक सवार

 

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन