तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर में घुसा, चालक की मौत, 2 महिलाएं घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर में घुसा। इस हादसे से छप्पर वाला घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। घटना धमतरी जिले के कुरुद थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम छाती से होते हुए दोनार की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के सामने एक बाइक आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे घर में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छप्पर वाला घर ढह गया और घर के बाहर बैठी 2 महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चालक का हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

हादसे में घायल दो महिलाओं दुर्गा साहू और उमा साहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय गांव में कई लोग टहल रहे थे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ने किसी और को टक्कर नहीं मारी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HEADRQ8Pq7N8imBgVZ1X8p

यह खबर भी जरुर पढ़े

शोभायात्रा के दौरान DJ की तेज आवाज से भरभराकर गिरा मकान का छज्जा, एक बच्चे की मौत 9 घायल, गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन