युवक को पत्नी के साथ रंगे हाथों पकड़ा, पति ने खोया आपा, युवक के साथ कर दिया ये कांड

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अवैध संबंधों के शक में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी पति ने युवक को अपनी पत्नी से मिलते हुए देख लिया। इससे गुस्साए उसने घर में रखे टंगिया से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के गोटाटोला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम जरंगा टोला निवासी गंगाराम कोमरे (39 वर्ष) ने सुदर्शन कोमरे (35 वर्ष) की हत्या कर दी। आरोपी गंगाराम कोमरे को शक था कि मृतक सुदर्शन कोमरे का उसकी पत्नी के साथ संबंध है। दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। इस अवैध संबंध को लेकर गंगाराम और सुदर्शन के बीच पहले भी कई बार झगड़ा हो चुका था। 9 मई की रात करीब 10 बजे सुदर्शन फिर से गंगाराम के घर उसकी पत्नी से मिलने गया।
अवैध संबंधों के शक में हत्या
इस दौरान गंगाराम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद गंगा राम और सुदर्शन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस दौरान गंगा राम ने घर में रखे टंगिया से सुदर्शन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खून से लथपथ सुदर्शन को दल्ली राजहरा के शहीद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आरोपी गंगा राम कोमरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें गंगा राम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। साक्ष्य के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/ByoSNL9jFiJAghfKGiFAzm
यह खबर भी जरुर पढ़े
युवक रंगे हाथों पकड़ा गया, लोगों ने अर्धनग्न कर गमछे से हाथ-पैर बांध जमकर पीटा, जानिए पूरा मामला