हाईवे पर दिनदहाड़े गोलीबारी: कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले में कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वो कार से कहीं जा रहे थे। उसी वक्त बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर ग्राम सकरी के पास हाईवे में गाली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर बदमाश तुरंत फरार हो गए हैं। मामला सकरी थाना क्षेत्र का है। बिलासपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले में जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कांग्रेस के जिला महामंत्री संजीव त्रिपाठी बुधवार दोपहर को सकरी बाइपास से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने पहले उन्हें रोका। फिर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोलियां उनके सिर पर लगी है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने अपना चेहरा ढंक रखा था। जिसके चलते लोग उन्हें नहीं देख पाए हैं। फिल्मी अंदाज में कार रोकर हुई इस फायरिंग से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
इधर घटना की जानकारी आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही एसएसपी पारुल माथुर समेत पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं। फॉरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है। परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button