अभनपुर ब्रेकिंगः तीजा से घर लौटी पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में लोहे की रॉड से सिर पर किया हमला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर इलाके में एक सनकी पति ने चरित्र पर शक के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला तीज का त्योहार मनाने अपने मामा के घर गई थी। तीज के बाद महिला अपने घर लौटी, जहां आरोपी पति ने उस पर रॉड से हमला कर दिया। वह खून से लथपथ हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो की है।

10 साल पहले हुई थी शादी 

जानकारी के अनुसार, ग्राम टोकरो निवासी मुकेश सेन और प्रियंका सेन की शादी 10 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। मुकेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करने लगा था। इसी वजह से दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। बताया जा रहा है कि महिला तीज का त्योहार मनाने अपने मामा के घर गई थी। जहां आरोपी पति भी पहुंच गया। वह गुरुवार को अपनी पत्नी को टोकरो ले आया। उसी रात करीब 10 बजे मुकेश अपनी पत्नी प्रियंका के चरित्र पर शक करते हुए उससे झगड़ रहा था।

इलाज के दौरान महिला की मौत

तभी गुस्से में आकर मुकेश ने उसे गाली-गलौज करते हुए पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे महिला जमीन पर गिर पड़ी। अपनी मां को खून से लथपथ देखकर बच्चे डर गए और चीखने-चिल्लाने लगे। आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह बेटे को रोका। फिर परिजनों ने महिला को गंभीर हालत में अभनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अगले दिन 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति

इस घटना के बाद आरोपी मुकेश कुमार सेन थाने पहुंचा। उसने घटना की जानकारी देने के बाद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, उसे शक था कि उसकी पत्नी उसके पीठ पीछे किसी और मर्द से मिलती है और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाती है। इसी बात को लेकर उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।

पहले संबंध बनाए फिर मार डाला

आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से बातचीत करने लगे। उसी दौरान पति ने फिर से अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाया और दूसरे लोगों से संबंध होने की बात कहकर उससे विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपने कमरे में पहले से रखे लोहे के रॉड से पत्नी के सिर पर वार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग

घटना के बाद मृतिका के परिजनों का कहना है कि आरोपी मुकेश सेन और उसका पूरा परिवार प्रियंका सेन को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट के चलते प्रियंका दो बार अपने पति को छोड़कर मायके में आकर बैठ गई थी जिसे सामाजिक बैठक कर समझा बुझाकर वापस उसके ससुराल भेजा गया था। मृतिका के परिजन अब आरोप लगा रहे हैं कि हत्या दहेज को लेकर हुई है और आरोपी अकेला नहीं बल्कि पूरा उसका परिवार है। परिजनों ने सभी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही आरोपी पति को फांसी की सजा देने की भी बात कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BM4cHVhLYrPLudwEhQHVBB?mode=ac_t

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंगः पत्नी की हत्या कर लाश बाड़ी में फेंका, पुलिस को सुनाई मौत की झूठी कहानी, ऐसे खुला राज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button