जंगल में मिली तेंदुआ की लाश : महुआ बिनने गए ग्रामीणों ने देखा शव, मौके पर पहुंचे आला अधिकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) गरियाबंद :- जिले में एक तेंदुए की लाश मिली है। घटना की जानकारी मिलते ही वनकर्मी मौके पर पहुँचकर जांच में जुट गई। घटना वन परिक्षेत्र पांडुका की है।
मिली जानकारी के अनुसार वन परिक्षेत्र पांडुका के अंतर्गत जरगांव वृत्त के तिलई दादर के जंगल में एक 5 वर्षीय तेंदुआ को मृत हालत में देखा गया। यह घटना शनिवार सुबह की है। जब ग्रामीणों ने जंगल में महुवा बिनने गए थे, तो तेंदुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी तत्काल वन विभाग के बिट गार्ड को दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी।
डॉक्टरों ने किया पोस्टमार्टम : सैम्पल भेजा लैब
मौके पर डॉक्टरों की टीम और प्रभारी वन मंडल अधिकारी गरियाबंद, संयुक्त वन मंडल अधिकारी राजिम एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पांडुका पहुंचे हुए थे। जिनकी उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया गया। डाक्टरों की टीम ने जांच कर इसे स्वाभाविक मौत बताया है। तेंदुए के लीवर और फेफड़े में संक्रमण होना पाया गया। इसके जांच के लिए सैंपल तैयार कर जांच के लिए लैब भेज दिया गया। वनकर्मियों ने मृत तेंदुआ की अंतिम संस्कार जंगल में किया गया।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल भूतेश्वरनाथ महादेव : लाइट और लेजर शो की झलकिया Naga Panchami : वर्षों बाद ऐसा संयोग शिव और नाग का दिन