देवर से दिल दे बैठी भाभी, छोड़ दिया पति का घर, कुछ सालों बाद बेटे के जन्मदिन पर इस हाल में मिला शव

बेटे के जन्मदिन पर मां की संदिग्ध मौत, हत्या या आत्महत्या में उलझी गुत्थी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बेटे के जन्मदिन के दिन ही एक मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। महिला की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसे लेकर मामला उलझ गया है। मायके पक्ष ने जहां हत्या का आरोप लगाया है, वहीं पति इसे आत्महत्या बता रहा है। पुलिस ने दोनों बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। घटना अंबिकापुर के जयनगर थाना क्षेत्र का है।

देवर के साथ पत्नी बनकर रह रही थी महिला

जानकारी के अनुसार फुलकुमारी चौधरी की शादी करीब 20 वर्ष पहले हरिद्वार निवासी मणिकांत चौधरी से हुई थी। शादी के लगभग आठ साल बाद मणिकांत के छोटे भाई गिरधर चौधरी फुलकुंवर को अपने साथ ले आया और पत्नी की तरह रखने लगा। प्रारंभ में मायके पक्ष ने इस संबंध का विरोध किया, लेकिन समय के साथ दोनों के दो बच्चे होने पर परिवार ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया। वर्तमान में फुलकुमारी और गिरधर अंबिकापुर में किराए के मकान में रह रहे थे।

फांसी लगाकर की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि सोमवार-मंगलवार रात उसने फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही परिजन उसे फांसी से उतारकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले आए, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई थी। फुलकुमारी की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष को दी गई। परिजनों का आरोप है कि गिरधर आए दिन मारपीट करता था और उसी ने हत्या कर शव को फांसी पर लटका दिया। मृतका के पिता ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं गिरधर चौधरी ने आरोपों से इनकार करते हुए बताया कि घटना के दिन बड़े बेटे का जन्मदिन था। किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद फुलकुमारी नाराज होकर घर से चली गई। बाद में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

भाभी की हत्या कर लाश के पास सोया रहा देवर, पहले दोनों ने पी शराब, नशे में देवर बनाने लगा दबाव, मना करने पर घोंट दिया गला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button