विधायक रोहित साहू के प्रयासों से तीन नई सड़कों के लिए मिली करोड़ों की सौगात, लगातार विकास कार्यों से बदल रही राजिम विधानसभा की तस्वीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम विधानसभा क्षेत्र के निरंतर विकास के लिए प्रतिबद्ध विधायक रोहित साहू के प्रयासों से क्षेत्र को बुनियादी ढांचे के विकास में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विधायक रोहित साहू के विकासपरक विजन के चलते हर हफ्ते नई-नई सौगातें जनता को मिल रही है, जिससे राजिम विधानसभा की नई तस्वीर बन रही है और विकास के पथ पर राजिम विधानसभा द्रुतगति से अग्रसर हो रहा है।

छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नवा रायपुर जारी पत्र के अनुसार तीन नई सड़कें जिसमें छुईहा से बाहनाकाड़ी लंबाई 0.80 किमी के लिए 120.51 लाख रुपए, रोहिणा से सेमराडीह लंबाई एक किमी के लिए 153.50 लाख रुपए और गरियाबंद के जीएडी आवास गृह पहुंच मार्ग लंबाई 1.40 किमी के लिए 382.34 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक रोहित साहू की पहल पर तीन नई सड़कों के निर्माण और शीतला माता मंदिर जीर्णोद्धार के लिए राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन सड़कों के बनने से स्थानीय ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और नई सुविधाएं क्षेत्रवासियों को प्राप्त होंगी।

विधायक रोहित साहू ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी। रोहिणा-सेमराडीह और छुईहा-बाहनाकाड़ी मार्ग के बनने से ग्रामीण इलाकों के लोगों को नई सुविधाएं प्राप्त होंगी और गांव में पहुँचने में आसानी होगी।वहीं जीएडी आवास गृह मार्ग के निर्माण से आवागमन अधिक सुरक्षित और सुलभ हो जाएगा। इस मार्ग को बनाने के लिए विगत कई वर्षों से ग्रामीण मांग कर रहे थे जो अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार में संभव हो पाया है।

ग्रामीण विकास का नया दौर प्रारंभ

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी के नेतृत्व में अब ग्रामीण विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है। राजिम विधानसभा क्षेत्र की हर सड़कों का कायाकल्प हमारी सरकार के प्रयासों से होने जा रहा है। क्षेत्र की जनता ने जिस उम्मीदों के साथ मुझे आशीर्वाद देकर विधायक बनाया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है उन उम्मीदों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है जिसे हम पूरा भी कर रहे हैं। सड़कों की स्वीकृति मिलने के बाद से ही इन ग्राम पंचायतों और क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है। ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू के प्रति आभार प्रकट किया है। वर्षों से लंबित इन मांगों के पूरे होने से अब क्षेत्र में विकास के एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम विधायक रोहित साहू ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल, दिव्यांग बच्चों को कराया मेला व मीना बाजार का भ्रमण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button