राजिम कुंभ कल्प में विधिक जागरूकता का अभियान, मेलार्थियों को मिल रही निशुल्क कानूनी जानकारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम में आयोजित राजिम कुंभ कल्प के नवीन मेला मैदान में इस बार आस्था के साथ-साथ विधिक जागरूकता का भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा लगाए गए स्टॉल पर मेलार्थियों और दर्शनार्थियों को विभिन्न कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है।

स्टॉल के माध्यम से घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, बाल श्रम कानून, मध्यस्थता प्रक्रिया तथा आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली लोक अदालत के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे जरूरतमंद लोग तुरंत कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें।

कानूनी विशेषज्ञों द्वारा सरल और सहज भाषा में कानून की बारीकियां समझाई जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों में अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ रही है। जानकारी प्राप्त करने के बाद कई मेलार्थियों ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अब वे कानून संबंधी किसी भी प्रकार के भ्रम या धोखे का शिकार नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें अपने अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की स्पष्ट जानकारी मिल गई है। स्टॉल पर विक्रम सोनी, कोमल निषाद, नेहरू चंदन और झरेन्द्र साहू उपस्थित रहकर लोगों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

यह खबर भी जरुर पढ़े

राजिम कुंभ कल्प मेला: महिला जागरूकता का केंद्र बना महिला एवं बाल विकास विभाग का स्टॉल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button