नवा रायपुर के पार्किंग परिसर में युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल-VIDEO

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नया रायपुर के एक रिहायशी परिसर की पार्किंग में युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराजगी देखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग उठने लगी है। पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, नया रायपुर के सेक्टर-30 स्थित पार्किंग क्षेत्र में कुछ युवक-युवतियों की कथित अश्लील हरकतों का वीडियो सामने आया है। वीडियो के वायरल होते ही आसपास के रहवासियों में असंतोष फैल गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और रिहायशी इलाकों में निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।
विदेशी मूल के हैं युवक-युवती
बताया जा रहा है कि संबंधित युवक-युवतियां विदेशी मूल के छात्र हैं, जो नया रायपुर स्थित निजी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत हैं। हालांकि उनकी पहचान और राष्ट्रीयता को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। कुछ स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि टोके जाने पर कहासुनी और विवाद की स्थिति बनी। वहीं, अवैध गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप भी लगाए गए हैं, लेकिन इन दावों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार वीडियो की सत्यता, घटना-स्थल और संबंधित व्यक्तियों की पहचान की पड़ताल की जा रही है। यदि कानून-व्यवस्था भंग करने या आपत्तिजनक कृत्य की पुष्टि होती है तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
VIDEO
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/Bi1gPFRXBEjBeoNhF41JIu
यह खबर भी जरुर पढ़े
वेलेंटाइन वीक में पार्क बना अश्लीलता का केंद्र, सोशल मीडिया पर कपल रोमांस का वायरल वीडियो











