पाकिस्तान से रायपुर में हेरोइन की सप्लाईः 4 तस्कर गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान बार्डर से हेरोइन लाकर रायपुर समेत पूरे प्रदेश में सप्लाई करने वाले गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पाकिस्तान बार्डर से कम कीमत पर हेरोइन खरीदते फिर पंजाब पहुंचाते थे, वहाँ से ट्रक ड्राइवरों की मदद से और कुरियर की मदद से छत्तीसगढ़ सहित देश भर के कई राज्यों में भेजने का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हेरोइन स्मगलिंग करने वाले पन्नू, तरसेम सिंह, विक्की सिंह और जनक राज को पंजाब से गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ रायपुर के थाने में NDPS का मामला दर्ज था। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इनकी जानकारी मिलने पर पुलिस और साइबर सेल की टीम ने पंजाब पहुंच कर इन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लगभग 2 लाख की 12 ग्राम हेरोइन जप्त की गई है।

पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद

पुलिस के अनुसार, ये तस्कर पाकिस्तान से सटे इलाकों से 1200-1300 रुपए प्रति ग्राम में हेरोइन खरीदते थे, फिर उसे पंजाब पहुंचाते और पंजाब के बाद यह ड्रग्स छत्तीसगढ़ में ड्रक डाइवरों और कुरियर के माध्यम से पहुंचाते थे। पाकिस्तान से जो ड्रग्स 1200 से 1300 प्रति ग्राम खरीदते थे उसे रायपुर में 6000 से 8000 रुपए प्रति ग्राम में बेचा जाता था। बताया जा रहा है गिरफ्तार आरोपियों में सबसे मुख्य नाम कवलजीत सिंह पन्नू का है। वह ड्रग्स तस्करी के केस में पहले भी जेल जा चुका है। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से पुलिस ने पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

बता दे कि पुलिस ने 3 महीने पहले 9 ड्रग्स तस्कर सप्लायर्स को पकड़ा था। उनके कब्जे से पंजाब से लाई गई 80 लाख की हेरोइन जब्त की गई थी। इसके बाद पुलिस ने इनसे पूछताछ की और जानकारी मिलने के बाद टीम का गठन कर यह कार्यवाही की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button