पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, निर्धारित तिथि के बाद पोर्टल बंद

विद्यार्थियों के वंचित होने पर संस्था प्रमुख होंगे जिम्मेदार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :गरियाबंद जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय, इंजिनियंरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई., पॉलिटेक्नीक आदि में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं।

इन संस्थाओं के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को कहा गया है कि शिक्षा सत्र वर्ष 2025-26 के लिए ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाईट पोस्ट मैट्रिक-स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाइन की जा रही है।

विद्यार्थी द्वारा ऑनलाईन आवेदन, पंजीयन, नवीन, नवीनीकरण के लिए अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। इसी प्रकार संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लॉक कर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 29 मार्च 2026, शासकीय संस्था द्वारा सैंक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026, जिला कार्यालय द्वारा भुगतान के लिए राज्य कार्यालय को प्रेषित करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

उक्त निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते है, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पुनः शुरू, ई-भर्ती पोर्टल के माध्यम से 7 अप्रैल तक किए जा सकेंगे आवेदन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button