नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार हाइवा का कहर, बाइक सवार को कुचला, 200 मीटर तक घसीटा शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया, जिसने हर किसी का रूह कंपा दिया। तेज रफ्तार हाइवा ने एक बाइक सवार को बेरहमी से कुचल दिया और करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस भयावह हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे नवापारा के चंपारण चौक के पास तेज गति से आ रही रेत से भरी हाइवा ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर पड़ा, लेकिन हाइवा चालक ने वाहन नहीं रोका और उसे चंपारण चौक से छाटा मार्ग तक करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान युवक का शरीर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोग सन्न रह गए। मृतक की पहचान गोपी पटेल के रूप में हुई है, जो सुंदरकेरा का रहने वाला था।

वाहन छोड़कर भागा चालक, पुलिस ने पकड़ा

घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, यातायात को बहाल कराया और घायल युवक को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में हिरासत में ले लिया है।

छट्ठी की खुशियां बनीं मातम

जांच के दौरान मृतक की बाइक से नामकरण संस्कार (छट्ठी) कार्यक्रम के कई कार्ड बरामद हुए। जानकारी के मुताबिक, गोपी पटेल अपने बेटे के यहां दुर्ग में 1 अप्रैल को होने वाले छट्ठी कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। कार्यक्रम से ठीक एक सप्ताह पहले घर के मुखिया की मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और खुशियां मातम में बदल गई हैं।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने शव को मर्च्युरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VIDEO

यह खबर अपडेट किया जा रहा है बने रहिए छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज के साथ

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button