राजिम में संकल्प सेवा समिति ने कराया 7 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह, समाज को दिया सेवा और संवेदना का संदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम के वार्ड क्रमांक 15 में संकल्प सेवा समिति के तत्वावधान में एक भावुक और प्रेरणादायी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 7 दिव्यांग युवा-युवतियों के विवाह संपन्न कराए गए। यह आयोजन केवल एक शादी का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष योगेश सहित जागेश्वर, कृष्णा, सरिता और अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति के सदस्यों ने इन दिव्यांग जोड़ों के लिए माता-पिता और भाई-बहनों की जिम्मेदारी निभाई। जिनके परिजन नहीं थे, उनके लिए समिति ही परिवार बनकर खड़ी नजर आई।

इस सामूहिक विवाह समारोह ने समाज में एकता, सहयोग और मानवीय मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। आयोजन में वार्ड के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और दिन-रात मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्रमुख रूप से इंद्रजीत महाडीक (जिला पंचायत सदस्य, गरियाबंद) सहित गोकुल यादव, सागर साहू, जितेन साहू, नारायण यादव, गजेंद्र साहू, हेमंत साहू, बंटी यादव, ठाकुर राम साहू, झाड़ू राम साहू, दशरथ साहू, कोमल साहू, राम भरोसा साहू, शत्रुघ्न साहू, मनीष यादव, घनश्याम साहू, रणवीर साहू, गोपाल साहू, भूपेंद्र ध्रुव, चक्रधारी, वेदराम साहू, पथर्रा एवं अन्य युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया।

मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास

कार्यक्रम के दौरान समिति द्वारा कुलेश्वर साहू को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिस पर उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। संकल्प सेवा समिति राजिम द्वारा किया गया यह आयोजन दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन में खुशी और सम्मान का नया अध्याय जोड़ने वाला साबित हुआ। समिति लगातार ऐसे सामाजिक कार्यों के माध्यम से समाज के पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रही है। यह पहल न केवल जरूरतमंदों को नई जिंदगी देती है, बल्कि समाज में सेवा भावना और सहयोग की भावना को भी मजबूत करती है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ सामूहिक पुंसवन संस्कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button