अभनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अभनपुर में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल है। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार अभनपुर-रायपुर मार्ग पर मोहन ढाबा के पास यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार आपस में टकरा गए, जिसमें एक बाइक पर बैठे ग्राम बकतरा निवासी बरातु राम साहू पिता नाथूराम साहू (55 वर्ष) को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं। साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर में तेज रफ्तार पिकअप का कहर: मां के सामने बेटी की मौत, तीन महिलाएं घायल, शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button