5 साल के मासूम से दरिंदगी, नशे में धुत युवक ने किया अमानवीय कृत्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पांच साल के मासूम बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य करने का मामला सामने आया है। बच्चा घर के पास खेल रहा था, तभी शराब के नशे में धुत आरोपी युवक पहुंचा और आपत्तिजनक हरकत करने लगा। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम एक 5 वर्षीय बच्चा अपने घर के पास गली में खेल रहा था। इसी दौरान गांव का रहने वाला सीमन लाल कंवर (26) शराब के नशे में वहां पहुंचा। उसने बच्चे को अपने पास बुलाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए उसके गुप्तांग पर नाखून से गंभीर चोट पहुंचाई।

बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने तत्काल बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।

आरोपी गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

घटना की शिकायत मानिकपुर चौकी में दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सीमन लाल कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन शराबी है और एक ठेके में काम करता है। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश है और ग्रामीण आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CssJEbwZ7dcDtsBkoxI04r

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: गुप्तांग में मिर्ची डालकर महिला की हत्या, इलाके में दहशत, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button