शादी से पहले धोखा: शादी तय होने के बाद दूसरी से संबंध, प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने दी जान, मंगेतर गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवती ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में उसके मंगेतर केशव पटेल (28) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, 29 वर्षीय युवती का विवाह मई 2025 में ग्राम चुहकीमाल निवासी केशव पटेल से तय हुआ था, जबकि शादी दिसंबर 2025 में होनी थी। लेकिन शादी से पहले ही आरोपी के किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई, जिससे दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि केशव पटेल लगातार फोन कर युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और उसे धोखा दे रहा था। इस कारण युवती गहरे तनाव में आ गई थी।
9 सितंबर 2025 को उसने अपने घर में जहर सेवन कर लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मर्ग जांच के दौरान परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आत्महत्या के पीछे प्रताड़ना के पर्याप्त सबूत मिले। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के बाद आरोपी ने उसी युवती से विवाह कर लिया, जिसके साथ उसके संबंध थे।
पुलिस ने 17 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने युवती से विवाह तय होने और दूसरी युवती से संबंध होने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1
यह खबर भी जरुर पढ़े
लव मैरिज के 4 दिन पहले युवती ने कर ली आत्महत्या, कमरे में इस हाल में मिला शव, जानिए पूरा मामला











