भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत, दो गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम धनगवां निवासी रणजीत डहरिया अपनी पत्नी बिरस बाई डहरिया के साथ गुजरात से मजदूरी कर लौट रहे थे। रविवार- सोमवार की दरम्यानी रात ट्रेन से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद सोमवार सुबह करीब 5 बजे उन्होंने गांव जाने के लिए ऑटो (CG10 AG7221) किराए पर लिया।

ऑटो जैसे ही लालखदान ओवरब्रिज पर पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (CG04BA3294) ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बिरस बाई डहरिया को मृत घोषित कर दिया। वहीं रणजीत डहरिया की हालत गंभीर बनी हुई है। ऑटो चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसमें उसके दोनों पैर टूटने की जानकारी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, कार चला रहे चिकित्सक टिकेंद्र प्रसाद पटेल (29) निवासी जम्हनीडीह, थाना बसना, जिला महासमुंद को वाहन चलाते समय झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर गलत दिशा में जाकर ऑटो से टकरा गया। तोरवा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कार जब्त कर ली है और मामले की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HqB01UmKLQKLHvftVnzBd1

यह खबर भी जरुर पढ़े

रायपुर जिले में भीषण हादसा: रेत से भरे हाईवा ने बाइक सवार को कुचला, ससुर-दामाद की दर्दनाक मौत, शव के हुए चिथड़े

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button