सेमरा के पास दर्दनाक हादसा, बाइक ने स्कूटी सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सेमरा मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में रायपुर निवासी व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी घायल हो गईं। दंपति आयुर्वेदिक उपचार के लिए धमतरी आए थे। वापिस लौटते समय उनकी गाड़ी को दूसरी बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार रायपुर के जय स्तंभ चौक निवासी लालचंद नायक (52) अपनी पत्नी कुसुम नायक (49) के साथ आयुर्वेदिक उपचार के लिए धमतरी आए थे। इलाज के बाद दोनों स्कूटी से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सेमरा मोड़ के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े
हादसे में कुसुम नायक को चोटें आईं, वहीं लालचंद नायक के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने लालचंद को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, टक्कर मारने वाला युवक बेमेतरा का निवासी है और शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसका पैर फिसलने से बाइक अनियंत्रित हो गई और स्कूटी से जा टकराई। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX
यह खबर भी जरुर पढ़े
राजिम ब्रेकिंग: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल










