नवापारा क्षेत्र में “घर-घर यज्ञ” अभियान, 56 महिला मंडलों की रही सक्रिय भागीदारी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकुंज, हरिद्वार) के तत्वावधान में “घर-घर यज्ञ” अभियान के तहत नगर में व्यापक स्तर पर गृहे-गृहे यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक अभियान का उद्देश्य गायत्री मंत्र और यज्ञ संस्कृति को हर घर तक पहुंचाते हुए पर्यावरण शुद्धि, मानसिक शांति और वैचारिक जागरण का संदेश देना है।

अभियान के तहत गायत्री परिवार नवापारा के कार्यकर्ताओं द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नगर में बनाए गए 56 महिला मंडलों की मातृशक्तियों ने अपने-अपने मोहल्लों में हवन सामग्री वितरित कर लोगों को यज्ञ करने के लिए प्रेरित किया। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में परिवारों ने अपने घरों में यज्ञ कर इस पहल में सहभागिता निभाई।

यह आयोजन लगातार तीन दिनों तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जा रहा है। विशेष तिथियों पर एक साथ हजारों घरों में यज्ञ आयोजित करने की इस परंपरा को लोगों ने सहजता से अपनाया और अपने घरों को देवपरिवार से जोड़ने का संकल्प लिया। पूर्णाहुति के समय उपस्थित लोगों ने बुराइयों को त्यागकर सद्गुणों को अपनाने का संकल्प लिया और जयघोष के साथ यज्ञ का समापन किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/CpQZ87PAJSG5aHRZqqzFWX

यह खबर भी जरुर पढ़े

तीन कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ संपन्न हुआ सामूहिक पुंसवन संस्कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button