खड़े ट्रैक्टर में लगी भीषण आग: धूं-धूं कर जला इंजन, चालक ने कूदकर बचाई जान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर आग का गोला बन गया और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन जलकर खाक हो गया। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कौंदकेरा-भैसतरा मार्ग पर ट्रैक्टर की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से इंजन में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया, फिर अचानक तेज लपटें निकलने लगीं। आग की ऊंची लपटें और काला धुआं देखकर आसपास के लोग घबरा गए। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रैक्टर पूरी तरह जल चुका था।

बताया जा रहा है कि इन दिनों क्षेत्र में रबी सीजन की धान कटाई का कार्य चल रहा है। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे खड़ा था, तभी अचानक बैटरी शॉर्ट होने से हादसा हो गया। गनीमत रही कि इस भीषण आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

फिंगेश्वर रोड में बड़ा हादसा टला, चलते ट्रक में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button