हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर मार डाला, जंगल में लकड़ी लेने गया था ग्रामीण, इलाके में घूम रहा है हाथियों का दल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जंगल में जलाऊ लकड़ी लेने गए एक ग्रामीण की हाथी के हमले से मौत हो गई। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद सुबह जंगल के भीतर उसका शव मिला। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। मामला रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम इंदकालो निवासी मालिकराम बंजारा (55) शुक्रवार को छेनापतरा जंगल की ओर जलाऊ लकड़ी लेने गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह कापू रेंज के अलोला बीट जंगल में उसका शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर आशंका जताई गई कि हाथी ने हमला कर उसे कुचल दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इलाके में घूम रहा है हाथियों का दल

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से सरगुजा की ओर से आया एक हाथी कापू रेंज के अलोला बीट क्षेत्र में विचरण कर रहा था। विभाग लगातार गांवों में मुनादी कराकर लोगों को जंगल नहीं जाने की चेतावनी दे रहा था, बावजूद इसके यह दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल वन विभाग मामले में आगे की कार्रवाई में जुटा हुआ है।

वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में कुल 135 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें 39 नर, 70 मादा और 26 शावक शामिल हैं। सबसे अधिक 52 हाथी छाल रेंज में मौजूद बताए जा रहे हैं। दो बेबी एलीफेंट की मौत के बाद वन विभाग लगातार हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही ग्रामीणों से तेंदूपत्ता तोड़ने और अन्य कामों के लिए जंगल नहीं जाने की अपील की जा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग: दंतैल हाथी ने ग्रामीण को कुचल कर मार डाला, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button