शराब दुकान के पास नहर में मिली युवक की लाश, हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नहर के पानी में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक शनिवार शाम से लापता था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक खूंटाघाट खारंग जलाशय से निकली नहर में मस्तूरी शराब दुकान के पास रविवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने पानी के भीतर एक युवक का शव पड़ा देखा। शव दिखाई देते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रदीप पाटले (28 वर्ष) पिता बीरबल पाटले, निवासी ग्राम ईटवा के रूप में हुई।

ग्राम ईटवा का रहने वाला था प्रदीप पाटले (28 वर्ष)

बताया जा रहा है कि प्रदीप शनिवार शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। रविवार सुबह उसकी लाश नहर में मिलने से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। युवक की मौत हादसा है, आत्महत्या या फिर किसी साजिश का नतीजा, इसे लेकर संशय बना हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: बाइक समेत पानी में मिला शव, इस बात की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button