सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा: हाई स्कूल से कॉलेज मार्ग पर हो रहा था निर्माण, रायपुर जिला प्रशासन ने की कार्यवाही

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ रायपुर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार देर शाम तहसीलदार ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तिल्दा के बीएनबी हाई स्कूल से कॉलेज मार्ग के बीच सरकारी भूमि पर बन रही तीन अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर कब्जा हटाया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार, सुशासन तिहार के दौरान आमजनों ने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा से अतिक्रमण की शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने तत्काल जांच एवं कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला प्रशासन द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया, जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की पुष्टि हुई।

तहसीलदार रामप्रसाद बघेल ने बिना देरी किए निर्माणाधीन दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू करवाई। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। विभागीय अधिकारी ने बताया कि आने वाले दिनों में तिल्दा-नेवरा शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

शासकीय घास भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा : 1.5 एकड़ भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button