श्रद्धा व उल्लास के संग मनाया गया श्री रामजन्मोत्सव, श्री सत्यनारायण मंदिर में गुंजा जयघोष

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा में, श्रीराम का जन्मोत्सव अति हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के संग मनाया गया। इस पावन अवसर पर स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर में, भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जहाँ श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में असीम उत्साह देखा गया।
इस भव्य कार्यक्रम के अंतर्गत श्री सत्यनारायण मंदिर को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया था। रामायण समिति के अध्यक्ष नन्दलाल कंसारी के नेतृत्व में मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिसमें विशाल संख्या में स्थानीय नगरवासी और श्रद्धालु सम्मिलित हुए। जिसमें राम जी के मनोहारी रूप के साक्षात् दर्शन हुए।
गीत-भजन नृत्य से राम के बाल स्वरुपों की सभी ने आरती पूजन कऱ स्वागत किया। पूरा मंदिर परिसर “जय श्री राम” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा और लोगों ने बड़े धूमधाम के साथ इस उत्सव को मनाया। यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन संध्या 7 बजे महाआरती के साथ संपन्न हुआ।

समिति सदस्यों के पर्यवेक्षण में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को आदरपूर्वक महाप्रसाद वितरित किया गया, जिसे सैकड़ों भक्तों ने ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। बता दे कि गोबरा नवापारा के स्थानीय श्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में, कसेर समाज द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर एक माह तक चलने वाला संगीतमय रामायण पाठ पिछले कई दिनों से लगातार जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
नवापारा के श्री सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में एक माह तक गूंजेगी रामकथा, विधि-विधान से हुआ शुभारंभ!











