प्रेस क्लब राजिम ने आधी रात मनाया विधायक रोहित साहू का जन्मदिन, दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं, आज होंगे वृहद कार्यक्रम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजिम विधानसभा के लोकप्रिय एवं युवा विधायक रोहित साहू के जन्मदिन के अवसर पर प्रेस क्लब राजिम द्वारा उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई। इस अवसर पर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विधायक रोहित साहू के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर प्रेस क्लब राजिम के सदस्य आधी रात राजिम विधायक के निवास पहुंचे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। उपस्थित लोगों ने विधायक रोहित साहू के जनसेवा, विकास कार्यों और क्षेत्र के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजिम क्षेत्र निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

प्रेस क्लब राजिम के सदस्यों ने कहा कि रोहित साहू जनता के बीच अपनी सरलता, सहजता और जनहित के कार्यों के लिए विशेष पहचान रखते हैं। उन्होंने विधायक के सफल एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान प्रेस क्लब राजिम के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर विधायक रोहित साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम

इधर विधायक रोहित साहू के जन्मदिन पर 9 जून को उनका पूरा दिन जनसंपर्क, धार्मिक दर्शन एवं विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9 बजे राजिम स्थित निवास से भगवान राजीव लोचन मंदिर, राजिम माता मंदिर, बाबा गरीब नाथ मंदिर एवं सिद्ध मनोकामना हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।

इसके बाद वे फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलटुकरी, श्यामनगर, पाण्डुका एवं सांकरा (गाड़ाघाट) पहुंचकर वृक्षारोपण, विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण, वृद्धजनों के सम्मान तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पाण्डुका में नवोदय विद्यालय परिसर, भूमिपूजन हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर, शीतला मंदिर एवं गायत्री मंदिर के समीप आयोजित कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता रहेगी। वहीं सांकरा में यादव समाज द्वारा आयोजित वार्षिक अधिवेशन, वृक्षारोपण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे।

जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में समर्थकों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इस दौरान प्रेस क्लब के अध्यक्ष नीरज शर्मा, उपाध्यक्ष थनेश्वर साहू, सचिव श्रीकांत साहू, कोषाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल, सहसचिव तामेश्वर साहू सदस्य राहुल ठाकुर, थानेश्वर बंजारे, देव प्रसाद बघेल तथा नागेन्द्र निषाद उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जिला मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप बदलेगी गरियाबंद की तस्वीर, दो मंजिला हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय की मिलेगी बड़ी सौगात

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button